Edited By Tanuja,Updated: 04 Jun, 2026 05:50 PM

ब्रिटेन के साउथैम्पटन में 18 वर्षीय छात्र Henry Nowak की हत्या के मामले में Vickrum Digwa को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने उसे कम से कम 20 वर्ष जेल में रहने का आदेश दिया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई भी जांच के दायरे में है।
लंदन: ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में 18 वर्षीय छात्र हेनरी नोवाक की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 23 वर्षीय सिख युवक विक्रम डिगवा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वह कम से कम 20 वर्ष जेल में बिताने के बाद ही पैरोल के लिए आवेदन कर सकेगा। हेनरी नोवाक (Henry Nowak) की हत्या और उसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला तब और गरमा गया जब सामने आए बॉडीकैम फुटेज में घायल हेनरी पुलिस से बार-बार कहता दिखाई दिया कि उसे चाकू मारा गया है और वह सांस नहीं ले पा रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने शुरुआत में उसकी बात पर विश्वास नहीं किया।
WATCH: Protesters stormed the home of Vickrum Digwa’s family in Southampton, England after his murder conviction. Digwa was sentenced to life in prison with a minimum of 21 years for stabbing 18-year-old Henry Nowak to death in December 2025.
Then listen to what comes next -… pic.twitter.com/SVt1ulQfLg
— Tony Lane 🇺🇸 (@TonyLaneNV) June 4, 2026
क्या था पूरा मामला?
अदालत में पेश साक्ष्यों के अनुसार, डिगवा ने हेनरी नोवाक पर पांच बार कृपाण से हमला किया था। अभियोजन पक्ष ने बताया कि हमले में जिस हथियार का इस्तेमाल हुआ, वह एक बड़ा सिख शैली का खंजर (कृपाण जैसा हथियार) था, जिसे आरोपी ने धार्मिक कारणों से रखने का दावा किया था। हालांकि अदालत ने माना कि इस हथियार का इस्तेमाल हत्या के लिए किया गया और आरोपी को दोषी ठहराया।
पुलिस को सुनाई थी झूठी कहानी
घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो डिगवा ने दावा किया कि हेनरी ने उसके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया था और उसका पगड़ी (Turban) गिरा दी थी।इस दावे के आधार पर शुरुआती क्षणों में पुलिस ने घायल हेनरी को ही संदिग्ध मान लिया और उसे हथकड़ी लगा दी। बाद में अधिकारियों को उसके गंभीर घाव दिखाई दिए और मामला पूरी तरह बदल गया।
To their eternal shame: ..
Henry Nowak’s horrifying final moments in Southampton captured on police bodycam, this young White student was fatally stabbed by a Sikh man then arrested and handcuffed as he lay dying, because his attacker weaponised a false claim of racism .. pic.twitter.com/9va1Fug0gY
— Martha (@MGonigle) June 2, 2026
पुलिस पर उठे सवाल
घटना के बॉडीकैम वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई की व्यापक आलोचना हुई। वीडियो में हेनरी को अपनी चोटों और सांस लेने में परेशानी की शिकायत करते हुए सुना जा सकता है। इसके बाद Hampshire Police ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। मामले की जांच Independent Office for Police Conduct (IOPC) द्वारा की जा रही है।
दुनियाभर में चर्चा का विषय बना मामला
यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक Elon Musk समेत कई लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।हालांकि पीड़ित परिवार और कई सामुदायिक नेताओं ने लोगों से अपील की है कि इस अपराध को किसी धर्म या समुदाय से जोड़कर न देखा जाए। उनका कहना है कि यह एक हत्या का मामला है, न कि किसी समुदाय विशेष का प्रतिनिधित्व।हेनरी के परिवार का कहना है कि इस घटना का मुख्य मुद्दा बढ़ता चाकू अपराध और पुलिस की प्रतिक्रिया है। परिवार ने सरकार से युवाओं में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।