Edited By Tanuja,Updated: 07 Jul, 2026 02:04 PM

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा तेहरान के बाद शिया धार्मिक शहर कोम पहुंची, जहां जमकरान मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की गई। लाखों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। इसके बाद पार्थिव शरीर को इराक और फिर मशहद ले जाया जाएगा।
International Desk: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा मंगलवार को शिया मुसलमानों के प्रमुख धार्मिक शहर कोम पहुंची। राजधानी तेहरान के बाद कोम में भी लाखों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। खामेनेई और उनके परिवार के दिवंगत सदस्यों के पार्थिव शरीर को जमकरान मस्जिद लाया गया, जहां वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्ला जवादी अमोली ने जनाजे की नमाज अदा कराई। मस्जिद परिसर और आसपास की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। ड्रोन फुटेज में पूरा इलाका लोगों से खचाखच भरा दिखाई दिया।
🇮🇷 The coffins of Iran’s former supreme leader Ali Khamenei and his family seen at the Jamkaran Mosque in the city of Qom in north-central Iran, in continuation of the massive funeral processions. pic.twitter.com/eqvLov5y5t
— Roya News English (@RoyaNewsEnglish) July 7, 2026
कोम शिया मुसलमानों का प्रमुख धार्मिक केंद्र माना जाता है। खामेनेई ने अपने शुरुआती धार्मिक जीवन में यहीं इस्लामी शिक्षा प्राप्त की थी। इसी वजह से उनकी अंतिम यात्रा का यह पड़ाव धार्मिक और भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, खामेनेई के पार्थिव शरीर को अब नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा, जहां शिया समुदाय अंतिम दर्शन करेगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद लाया जाएगा। गुरुवार को उन्हें इमाम रजा दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इससे पहले तेहरान में निकली अंतिम यात्रा में भी लाखों लोग शामिल हुए थे।
MY. GOD.
Millions of people have gathered in & around Jamkaran grand mosque in Qom to bid farewell to their martyred leader, Ayatollah Khamenei.
This is UNPRECEDENTED for Qom. The end of the crowd is not even visible from the aerial footage.
Ayatollah Khamenei’s influence was… pic.twitter.com/iIQ3zlnKWn
— Arya Yadeghaar (Backup) (@AryJeayBackup) July 7, 2026
भारी भीड़ के कारण ताबूत लेकर चल रहा वाहन कई बार धीमा पड़ा और कुछ समय के लिए रुकना भी पड़ा। अंतिम यात्रा के दौरान कई समर्थकों ने लाल झंडे लहराए और खामेनेई की हत्या का बदला लेने की मांग वाले नारे लगाए। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि धमकियों के माहौल में किसी भी समझौते पर बातचीत संभव नहीं है। उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणी के बाद आया, जिसमें ट्रंप ने ईरान को समझौता करने या परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
KHAMENEI’S SLAIN BODY ARRIVES IN QOM AHEAD OF PROCESSION
Iranian state TV reports the corpse of late Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei has arrived in the holy city of Qom ahead of a planned procession.
“The body of the martyred leader has arrived in Qom,” state television… pic.twitter.com/Y608cR7seA
— Mossad Commentary (@MOSSADil) July 6, 2026
तनाव के बावजूद शिप ट्रैकिंग कंपनी Kpler के अनुसार, 3 से 5 जुलाई के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से 108 जहाज गुजरे। इनमें अधिकांश जहाजों ने ईरान और ओमान के समुद्री मार्गों का इस्तेमाल किया।