तेज रफ्तार डंपर ने 5 लोगों को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 10:55 PM

speeding dumper runs over 5 people 2 die a tragic death

मथुरा के सदर क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से छह साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि यह मामला औंरगाबाद कस्बे के बाजार का है, जहां कुछ बच्चे किताबें खरीद रहे थे तभी...

नेशनल डेस्क : मथुरा के सदर क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से छह साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि यह मामला औंरगाबाद कस्बे के बाजार का है, जहां कुछ बच्चे किताबें खरीद रहे थे तभी मथुरा शहर की ओर से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने पांच लोगों को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में छह वर्षीय बच्ची आयरा और 20 वर्षीय युवक प्रशांत कुंतल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां 52 वर्षीय विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कपिल ने बताया कि घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने आगरा-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के समझाने बुझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम खुल सका। कपिल ने बताया कि दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि डंपर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!