टैक्सी चालक के घर पर बंद अलमारी में मिले तीन करोड़ रुपए, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

Edited By Updated: 18 Aug, 2026 01:01 AM

three crore rupees found in a locked cupboard at a taxi driver s house

मध्यप्रदेश के सागर जिले में सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले दो भाइयों का पता लगाने के दौरान पुलिस ने उनमें से एक के घर की बंद अलमारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि,...

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के सागर जिले में सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले दो भाइयों का पता लगाने के दौरान पुलिस ने उनमें से एक के घर की बंद अलमारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, रविवार को हुई पुलिस जांच में आरोपी के घर से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई। 

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सोमवार को बताया कि सौरभ अहिरवार और उसके भाई ने कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम पिस्तौल बरामद करने के लिए अहिरवार के घर पहुंची तो उन्होंने एक बंद अलमारी देखी।

उन्होंने कहा, ''जब पुलिस टीम ने उन्हें अलमारी खोलने के लिए कहा तो उसने आनाकानी की और कहा कि उनके पास चाबी नहीं है।'' सुजानिया ने संवाददाताओं से कहा, ''पुलिस ने अलमारी का ताला तोड़ दिया, जिसके बाद एक बैग में तीन करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद हुई।'' अहिरवार का भाई ऑटो रिक्शा चलाता है। दोनों भाइयों का दावा है कि यह रुपया एक रिश्तेदार ने रखा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने दावा किया कि रिश्तेदार ने करीब आठ-नौ साल पहले अलमारी में नकदी रखी थी। उन्होंने कहा, ''मामले की जांच की जा रही है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!