तेज रफ्तार ने उजाड़ दी दुनिया: सड़क हादसे में छिन गई पिता पुत्र की जिंदगी, पत्नी और मासूम गंभीर रूप घायल

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 06:25 PM

speeding has devastated our world a father and son lost their lives in a road a

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ट्याला अंडरपास के पास शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी और पांच साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह...

नेशनल डेस्क:  उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ट्याला अंडरपास के पास शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी और पांच साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आज्ञात कार ने बाइक सवार को रौंदा 
हापुड़ (देहात) थाने के प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि गाजियाबाद के बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) अपनी पत्नी शालू (30), बेटे वरुण (सात) और छोटे बेटे प्रियांश (पांच) के साथ मोटरसाइकिल से ट्याला अंडरपास से ततारपुर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई, हादसे के बाद पीछे से आ रही एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई।

पिता पुत्र को डॉक्टरों ने मृत किया घोषित 
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार चारों लोग दूर जा गिरे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने वरुण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनोद को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

पत्नी-बेटी हालत गंभीर 
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल शालू और प्रियांश का पांची स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!