भाई जैता की याद में राज्य स्तरीय समागम

Edited By Updated: 23 Dec, 2025 08:18 PM

state level gathering in memory of bhai jaita

भाई जैता की याद में राज्य स्तरीय समागम


चंडीगढ़ 23 दिसंबर (अर्चना सेठी) पंजाब सरकार द्वारा बाबा बकाला साहिब में शहीद बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) की याद में आयोजित राज्य स्तरीय समागम के मुख्य मेहमान हरभजन सिंह ई.टी.ओ. कैबिनेट मंत्री पंजाब ने संबोधन करते हुए कहा कि सरकारी आई.टी.आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता के नाम पर रखा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ. ने समागम में बड़ी संख्या में आई संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब  भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के मौके श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता  के स्मारक पर विधान सभा का सत्र हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि मान सरकार द्वारा 21 करोड़ रुपये की लागत से भाई जैता का स्मारक बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि भाई जैता एकमात्र सिख थे जिनके दो नाम दो गुरु साहिब ने रखे, पहला नाम भाई जैता गुरु तेग बहादुर  ने रखा और दूसरा नाम अमृत छकाने के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह ने भाई जीवन सिंह रखा। ई.टी.ओ. ने भाई जैता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सन् 1675 ई. में नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत के बाद भाई जैता जब गुरु साहिब का शीश लेकर श्री कीरतपुर साहिब पहुंचे तो श्री गुरु गोबिंद सिंह  ने भाई जैता को सीने से लगा कर ‘रंगरेटा गुरु का बेटा’ का खिताब दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार नौजवान पीढ़ी को सही रास्ता दिखाने के लिए गुरु साहिबानों द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवा रही है और इसके लिए राज्य भर में श्री गुरु तेग बहादुर  के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित अनेकों समागम करवाए गए हैं ताकि हमारी नौजवान पीढ़ी अपने गुरु की कुर्बानी से अवगत हो सके।समागम से पहले  हरभजन सिंह ई.टी.ओ. कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब  के गुरुद्वारे में नतमस्तक भी हुए।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!