Heavy Rain Alert : IMD ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट! कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 11:38 PM

storm and rain alert for march 27 weather set to deteriorate in several states

देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पहले ही बदल चुका है और 27 मार्च को भी इसका असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बादल, बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में...

नेशनल डेस्क : देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पहले ही बदल चुका है और 27 मार्च को भी इसका असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बादल, बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ सकती है।

दिल्ली-NCR में बारिश से राहत

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम से बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट लेगा। IMD ने 27 से 29 मार्च के बीच कई जिलों- जैसे आगरा, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, बरेली और गाजियाबाद- में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और ओलावृष्टि

पहाड़ी राज्यों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों- जैसे उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़- में 26 से 30 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश-बर्फबारी जारी है और 28 मार्च से मौसम और बिगड़ सकता है।

पंजाब-हरियाणा में आंधी और बिजली

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 से 29 मार्च के बीच धूल भरी आंधी, बिजली कड़कने और हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान में भी तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है। यहां 27 मार्च को तेज हवाओं (50-70 किमी/घंटा), आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 27 से 29 मार्च के बीच भारी बारिश भी हो सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!