Edited By Rohini Oberoi,Updated: 28 May, 2026 11:47 AM

राजस्थान इस समय भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की दोहरी मार झेल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में सीवियर हीटवेव (Severe Heatwave) यानी तीव्र लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि, तपते राजस्थान के लिए एक राहत भरी खबर भी है। जल्द ही एक नया...
Rajasthan Weather Update : राजस्थान इस समय भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की दोहरी मार झेल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में सीवियर हीटवेव (Severe Heatwave) यानी तीव्र लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि, तपते राजस्थान के लिए एक राहत भरी खबर भी है। जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) एक्टिव होने जा रहा है जिससे कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
इस दौरान ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है जबकि बीकानेर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री रह सकता है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 27-28 मई को कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Middle East में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला
आंधी बारिश की गतिविधियों में 30 मई से और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जून के पहले सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार नए विक्षोभ का सर्वाधिक असर 29 से 31 मई के दौरान रहेगा। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर व जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज अंधड़ आएगा, 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी व कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: PM Modi ने वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
आंधी बारिश के असर से 29 मई से तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने तथा 29-30 मई से 'हीटवेव' से राहत मिलने की संभावना है। बुधवार को राजस्थान भीषण लू की चपेट में रहा जहां गंगानगर में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।