शेयर बाजार ठगी का बड़ा खुलासा! दिल्ली पुलिस ने CS छात्र को पकड़ा, व्हाट्सऐप ग्रुप से लाखों की लूट

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 10:35 PM

whatsapp fraud case

शेयर बाजार में तेजी से मुनाफा कमाने का लालच लोगों को साइबर ठगों के जाल में फंसा रहा है। इसी कड़ी में Delhi Police की साइबर क्राइम यूनिट ने एक बड़े फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए लोगों को फर्जी स्टॉक टिप्स देकर ठगी कर...

नेशनल डेस्क: शेयर बाजार में तेजी से मुनाफा कमाने का लालच लोगों को साइबर ठगों के जाल में फंसा रहा है। इसी कड़ी में Delhi Police की साइबर क्राइम यूनिट ने एक बड़े फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए लोगों को फर्जी स्टॉक टिप्स देकर ठगी कर रहा था।

CS छात्र निकला मास्टरमाइंड का सहयोगी

इस मामले में पुलिस ने Aniruddh Pratap Singh को गिरफ्तार किया है। वह कंपनी सेक्रेटरी (CS) का छात्र है और गिरोह के लिए फर्जी कंपनियां बनवाने और बैंक खाते उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाता था।

ऐसे फंसाते थे लोगों को जाल में

पीड़ित मुनीश चंद्र की शिकायत के मुताबिक ठगों ने खुद को एक निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। रोजाना फर्जी स्टॉक टिप्स और मुनाफे के स्क्रीनशॉट भेजे गए। भरोसा बनने के बाद अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। इस तरह पीड़ित से करीब 6.83 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

IPO के नाम पर बड़ा खेल

जांच में सामने आया कि यह गिरोह नए IPO में निवेश का लालच देता था, फर्जी प्रॉफिट दिखाकर लोगों को और पैसा लगाने के लिए उकसाता था। पैसा निकालने से रोकने के लिए नकली पोर्टफोलियो दिखाता था।

शेल कंपनी के जरिए घूमता था पैसा

पुलिस जांच में पता चला कि ठगी की रकम एक फर्जी कंपनी के खाते में भेजी जाती थी, जो केवल कागजों पर मौजूद थी और असल में कोई काम नहीं करती थी।

गुरुग्राम से हुई गिरफ्तारी

डिजिटल जांच, बैंक ट्रांजेक्शन और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल इस पूरे नेटवर्क को चलाने में किया जा रहा था।

कई शिकायतें दर्ज, जांच जारी

Delhi Police के अनुसार इस गिरोह के खिलाफ अब तक 18 शिकायतें सामने आ चुकी हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश और ठगी गई रकम की रिकवरी में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!