बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत पर मेडिकल रिपोर्ट से उठा पर्दा, मां रानी कपूर ने साजिश का लगाया था आरोप

Edited By Updated: 06 Aug, 2025 08:34 AM

sudden death sona group chief sanjay kapoor  polo in london medical report

भारत के मशहूर उद्योगपति और Sona Group के प्रमुख संजय कपूर की पिछले महीने लंदन में पोलो खेलते वक्त अचानक हुई मौत ने सबको चौंका दिया था। जहां एक ओर यह मामला दुखद घटना माना जा रहा था, वहीं दूसरी ओर इसमें पारिवारिक विवाद और साजिश के आरोपों ने इसे और...

नेशनल डेस्क:  भारत के मशहूर उद्योगपति और Sona Group के प्रमुख संजय कपूर की पिछले महीने लंदन में पोलो खेलते वक्त अचानक हुई मौत ने सबको चौंका दिया था। जहां एक ओर यह मामला दुखद घटना माना जा रहा था, वहीं दूसरी ओर इसमें पारिवारिक विवाद और साजिश के आरोपों ने इसे और उलझा दिया। अब ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसने इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी को काफी हद तक सुलझा दिया है।

मेडिकल रिपोर्ट में क्या सामने आया?
ब्रिटेन के Surrey Coroner’s Office द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की मौत पूरी तरह से प्राकृतिक कारणों से हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत का मुख्य कारण था:

Left Ventricular Hypertrophy (LVH): यह हृदय के बाएं वेंट्रिकल की दीवार का मोटा हो जाना है, जिससे हृदय को ब्लड पंप करने में कठिनाई होती है। यह आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर या लंबे समय तक हृदय पर तनाव रहने से होता है। 

Ischemic Heart Disease: इसमें दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जो अक्सर कोरोनरी धमनियों के संकुचित हो जाने से होता है। ब्रिटिश अधिकारियों ने यह भी बताया कि Coroners and Justice Act 2009 के तहत जांच पूरी होने के बाद कोई आपराधिक साजिश या अस्वाभाविक कारण नहीं पाए गए हैं, इसलिए मामले की औपचारिक जांच बंद कर दी गई है।

परिवार में विवाद और साजिश के दावे
हालांकि, संजय कपूर की मां रानी कपूर इस नतीजे से सहमत नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में सरे पुलिस को पत्र लिखकर दावा किया कि उनके पास कुछ "विश्वसनीय साक्ष्य" हैं, जो यह संकेत देते हैं कि संजय की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती है।

उन्होंने अपने पत्र में गंभीर आरोप लगाए:
-संपत्ति के दस्तावेज़ों में हेरफेर
-धोखाधड़ी के जरिए संपत्ति ट्रांसफर
-एक अंतरराष्ट्रीय साजिश जिसमें भारत, यूके और अमेरिका के लोग या संस्थाएं शामिल हो सकती हैं
रानी कपूर ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर पर भी परोक्ष रूप से सवाल उठाए, हालांकि मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट हो चुका है कि मृत्यु का कारण हार्ट रिलेटेड था।

प्रिया कपूर का रुख
प्रिया कपूर के करीबी सूत्रों ने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि अब यह साफ हो गया है कि संजय की मौत स्वाभाविक थी, और साजिश से जुड़ी सभी बातें निराधार हैं। उन्होंने रानी कपूर के हालिया आरोपों को “हैरान करने वाला और दुर्भावनापूर्ण” बताया।

Sona Group पर अधिकार की लड़ाई
इस पारिवारिक विवाद की आग अब Sona Group की कमान को लेकर भी भड़क चुकी है। रानी कपूर का दावा है कि वह ग्रुप की बहुसंख्यक शेयरधारक हैं और उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने AGM (Annual General Meeting) रुकवाने की मांग की और आरोप लगाया कि संजय की मौत के बाद उनसे जबरन दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करवाए गए। हालांकि, Sona Comstar की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को भेजी गई एक फाइलिंग में कहा गया कि:

रानी कपूर अब कंपनी की शेयरधारक नहीं हैं
2019 से संजय कपूर ही एकमात्र लाभकारी मालिक थे
किसी भी दस्तावेज़ पर उनकी मृत्यु के बाद रानी कपूर से जबरन साइन नहीं करवाए गए
कंपनी ने रानी कपूर को Cease-and-Desist Notice भी भेजा है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि उनके बयान कंपनी की साख को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!