संडे का गुडलक: ये है मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त और विशेष पूजन विधि

Edited By Updated: 14 Jan, 2018 07:33 AM

रविवार दि॰ 14.01.18 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। शब्द संक्रांति सूर्य के संक्रमण यानि राशि परिवर्तन से बना है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य, शनि की राशि मकर में प्रवेश करके 2 माह तक शनि की राशि मकर व कुंभ में रहते हैं। मकर...

रविवार दि॰ 14.01.18 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। शब्द संक्रांति सूर्य के संक्रमण यानि राशि परिवर्तन से बना है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य, शनि की राशि मकर में प्रवेश करके 2 माह तक शनि की राशि मकर व कुंभ में रहते हैं। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरी गोलार्ध की ओर अग्रसर होकर दिनों को प्रकाशमाय करता है। इसी दिन से धनुमास व दक्षिणायन समाप्त होकर उत्तरायण शुरू होता है। शास्त्रों में दक्षिणायण को नकारात्मक याने देव रात्रि व उत्तरायण को सकारात्मक याने देव दिवस मानते हैं। रविवार दी॰ 14.01.18 को मकर संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त दिन 14:00 से शाम 17:41 तक रहेगा। संक्रांति पल दिन 14:00 पर होगा। महापुण्य काल मुहूर्त दिन 14:00 से दिन 14:24 तक रहेगा। इस मकर संक्रांति का नाम राजसी है व यह जीवों हेतु कर्मफलदायी रहेगी। संक्रांति पर पीले वस्त्र पहनें धनुष व ध्वजा धारण किए है। इसकी सवारी हाथी पर बैठकर आएगी व बैल पर बैठकर जाएगी। जिससे यह आम जनमानस को कर्मठ बनाएगी। शास्त्रनुसार मकर संक्रांति पर दिए गए दान से सहस्त्र गुणा फल देता है। इस दिन सूर्य के विशेष पूजन उपाय व दान से, कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है, पारिवारिक संबंध सुदृढ़ होते हैं, आमदनी में बढ़ोत्तरी होती है।


विशेष पूजन विधि: पूर्वमुखी होकर सूर्यदेव का विधिवत पूजन करें। तांबे की दिये में तिल के ताल तेल का दीप करें, तगर की धूप करें, रोली चढ़ाएं, व अशोक के पत्ते चढ़ाएं व लाल फूल चढ़ाएं। जल भरे ताम्र कलश में काले तिल, गुड, उड़द, शहद व सिंदूर मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। किसी माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें।


पूजन मुहूर्त: दिन 14:00 से शाम 15:00 तक। (संक्रांति काल) 
पूजन मंत्र: ह्रीं रवये कालाय नमः ॥


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 12:09 से दिन 12:50 तक।
आज का अमृत काल: आज नहीं है।
आज का राहु काल: शाम 16:23 से शाम 17:41 तक। 
आज का गुलिक काल: दिन 15:05 से शाम 16:23 तक। 
आज का यमगंड काल: दिन 12:30 से दिन 13:47 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास उत्तर में है। अतः पश्चिम व उत्तर दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
लाल।
आज का गुडलक दिशा: पूर्व।
आज का गुडलक मंत्र: ह्रीं सूर्याय पितृमूर्तये नमः॥
आज का गुडलक टाइम: प्रातः 10:30 से प्रातः 11:30 तक। 


आज का बर्थडे गुडलक: कार्यक्षेत्र में तरक्की हेतु सूर्यदेव पर चड़ी 10 रेवड़ियां गरीब मजदूर को बांटे।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: सुदृढ़ पारिवारिक संबंधों हेतु काली गाय को हरी घास खिलाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: आमदनी में बढ़ौत्तरी हेतु सूर्यदेव पर चढ़ा 1 रु का सिक्का पर्स में रखें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!