राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले चंडीगढ़ में देंगे 'भारतीय नैरेटिव' पर विशेष व्याख्यान

Edited By Updated: 27 Mar, 2026 08:33 PM

rss sarkaryavah dattatreya hosabale will deliver a address in chandigarh

भारतीय चिंतन, संस्कृति और समकालीन वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण बौद्धिक संवाद के रूप में पंचनद रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा 27 मार्च 2026, शुक्रवार को सायं 3:30 बजे एन.आई.टी.टी.टी.आर. ऑडिटोरियम, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में एक विशेष...

नेशनल डेस्क : भारतीय चिंतन, संस्कृति और समकालीन वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण बौद्धिक संवाद के रूप में पंचनद रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा 27 मार्च 2026, शुक्रवार को सायं 3:30 बजे एन.आई.टी.टी.टी.आर. ऑडिटोरियम, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में एक विशेष व्याख्यान का रहा। कार्यक्रम का विषय “वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारतीय विमर्श” था, जो वर्तमान समय में भारतीय विचारधारा की भूमिका और उसके वैश्विक प्रभाव को समझने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

PunjabKesari

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा की युद्ध् की कहानी रम्य होती है लेकिन शुद्ध प्रत्यक्ष करना अच्छा नहीं लगता है। जो युद्ध शुरू करता है वही युद्ध बंद करने की बात करता है यह भी देखने को आज का दिन में मिलता है। रामायण से पूरा विश्व विचार शुद्धि और आचरण शुद्धि सिख सकता है ।रामायण पुस्तकों में नहीं है धर्म आचरण में है। भारत की संस्कृति और सभ्यता में उपलब्‍ध है। ताक़तवर देश होने के बावजूद भारत ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया।

PunjabKesari

भारत केवल एक मिलिट्री स्टेट नहीं है भारत  एक सभ्यता मुल्क संस्कृति आधारित आध्यात्मिक प्रेरित देश है। दुनिया में इसको ही स्थापित करने के लिए हमारी प्रयास है। लेकिन ये प्रयास अपने कुटुंब से और अपनी राष्ट्र से ही प्रारंभ होगा। 

PunjabKesari

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, बठिंडा के कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) जगबीर सिंह ने किया। प्रो. जगबीर सिंह मध्यकालीन पंजाबी साहित्य, लोक साहित्य एवं साहित्यिक आलोचना के क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। कार्यक्रम में पंचनद की अध्यक्ष प्रोफ़ेसर ब्रज किशोर कुठियाला भी उपस्थित रहे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!