Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Aug, 2026 09:44 AM

गुजरात के सूरत शहर स्थित प्रसिद्ध कंथेरिया हनुमान मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष और अलौकिक आकर्षण तैयार किया गया है। मंदिर परिसर में 1 लाख 25 हजार पवित्र रुद्राक्षों को एक साथ जोड़कर एक भव्य और विशाल शिवलिंग का निर्माण किया गया है।
सूरत : गुजरात के सूरत शहर स्थित प्रसिद्ध कंथेरिया हनुमान मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष और अलौकिक आकर्षण तैयार किया गया है। मंदिर परिसर में 1 लाख 25 हजार पवित्र रुद्राक्षों को एक साथ जोड़कर एक भव्य और विशाल शिवलिंग का निर्माण किया गया है। रुद्राक्ष से बना यह अनोखा शिवलिंग इन दिनों स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों के बीच कौतूहल और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
मंदिर प्रशासन और कारीगरों के विशेष प्रयासों से इस दिव्य शिवलिंग को आकार दिया गया है। इस विशाल शिवलिंग के निर्माण में कुल 1,25,000 रुद्राक्ष के दानों को करीने से पिरोया और सजाया गया है। रुद्राक्ष के दानों से बने इस भव्य रूप के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर प्रांगण में हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारे गूंज रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Earthquake: इस राज्य में सुबह -सुबह कांपी धरती, भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से भागे बाहर
इस अनोखे शिवलिंग के दर्शन और जलाभिषेक-पूजा के लिए मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष प्रत्यक्ष रूप से भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में लाखों रुद्राक्षों से बने शिवलिंग के दर्शन को बेहद पुण्यदायी माना जा रहा है।
बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इस अलौकिक दृश्य को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।