जम्मू संभाग के दो जिलों में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, हाई अलर्ट जारी

Edited By Updated: 24 Jul, 2021 05:13 AM

suspicious drones again seen in two districts of jammu division

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिए हैं। कठुआ और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर दो संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए हैं।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिए हैं। कठुआ और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर दो संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में जम्मू जिले के कालूचक और कठुआ जिले के पल्ली मोड़ में दो संदिग्ध ड्रोन देखे गए। वहीं कठुआ और आसपास के सभी सैन्य प्रतिष्ठानों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

इससे पहले ​​​​​​​जम्मू-कश्मीर के कनाचक इलाके में पुलिस ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। इस ड्रोन से पांच किलो आईईडी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि ड्रोन को भारतीय सीमा के आठ किलोमीटर अंदर मार गिराया गया है।


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!