स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा मौर्य भगोड़ा घोषित, बेटी पर बिना तलाक दूसरी शादी का है आरोप

Edited By Updated: 19 Jul, 2024 09:12 PM

swami prasad maurya and sanghamitra maurya declared fugitives

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या को लखनऊ की कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है। मौर्या की बेटी और पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्या को भी कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या को लखनऊ की कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है। मौर्या की बेटी और पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्या को भी कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या और उनके पिता स्वामी प्रसाद समेत तीन लोगों के खिलाफ लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने धारा 82 के आदेश जारी किया है।

आरोप है कि स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा तीन बार समन, दो बार ज़मानती वारंट, एक बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाज़िर नहीं हो रहे थे। संघमित्रा, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत पांच पर दीपक कुमार स्वर्णकार ने मारपीट, गाली गलौच, जानमाल की धमकी, साजिश रचने का परिवाद दर्ज कराया है। वादी सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले दीपक कुमार स्वर्णकार के अनुसार, संघमित्रा मौर्य से उनकी शादी हुई है, जिसे वो नकार रही है. पिता धमकी दे रहे हैं। इसी मामले में लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में दायर वाद हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत
स्वामी प्रसाद मौर्या और उनकी बेटी इसी मामले को लेकर MP MLA कोर्ट के खिलाफ हाई कोर्ट भी गए थे लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। जज जसप्रीत सिंह की अदालत ने मौर्या को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि आपके खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। आपको वापस MP-MLA कोर्ट ही जाना होगा। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए। मौर्या को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली।

यूपी की राजनीति में बड़े नाम हैं स्वामी प्रसाद मौर्या
वहीं वादी दीपक कुमार स्वर्णकार की तरफ से उनके अधिवक्ता रोहित कुमार त्रिपाठी और राजेश कुमार तिवारी ने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्हें अति शीघ्र ही न्याय मिलेगा। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या यूपी के कैबिनेट मंत्री, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। वहीं उनकी बेटी संघमित्रा मौर्या बदायूं से बीजेपी के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं। इस बार बीजेपी ने संघमित्रा मौर्या का टिकट काट दिया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!