Extra Marital Affair: लव अफेयर में रुकावट बना पति तो कलयुगी पत्नी ने उतारा मौत के घाट, सबूत न मिले तो चली ये बड़ी चाल

Edited By Updated: 25 May, 2026 12:56 PM

telangana murder case extra marital affair telangana husband killing

Telangana Murder Case: तेलंगाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार,...

Telangana Murder Case: तेलंगाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला कल्पना ने 18 मई को अपने पति मुथ्यम रेड्डी (42) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआत में यह मामला गुमशुदगी का लग रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कई संदिग्ध तथ्य सामने आए।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कल्पना लगातार एक व्यक्ति गैनी पंडारी उर्फ चिंटू के संपर्क में थी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से संबंध थे। बताया जा रहा है कि पति को इस रिश्ते की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद घर में विवाद और तनाव बढ़ गया था। पुलिस के मुताबिक, महिला का मानना था कि उसका पति उसके प्रेम संबंध में रुकावट बन रहा था। इसी वजह से कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई। जांच अधिकारियों ने कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, हत्या एल्गोई गांव के पास की गई और बाद में शव को एक खेत में JCB मशीन की मदद से खोदे गए गड्ढे में दफनाया गया। सबूत छिपाने के लिए उस स्थान को मिट्टी और पत्थरों से ढक दिया गया था। बताया जा रहा है कि मृतक मुथ्यम रेड्डी पिछले करीब नौ दिनों से लापता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की मौजूदगी में खुदाई और कानूनी प्रक्रिया (पंचनामा) की जा रही है। अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता चल के।  
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!