जम्मू में पारा चढ़ा, शहर में शुक्रवार को तापमान रिकॉर्ड 41.5 डिग्री दर्ज
Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 May, 2020 05:52 PM

जम्मू शहर में पारा लगातार चढ़ रहा है और शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर इस मौसम में सबसे उच्चतम स्तर 27.1 डिग्री पर पहुंच गया।
जम्मू :जम्मू शहर में पारा लगातार चढ़ रहा है और शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर इस मौसम में सबसे उच्चतम स्तर 27.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में शुक्रवार को रिकॉर्ड 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि इस वक्त के लिए सामान्य तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया।.jpg)
अधिकारी ने बताया कि इसी तरह बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मौसम का औसत न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं बृहस्पतिवार को यह 20 डिग्री, शुक्रवार को 22.2 डिग्री और शनिवार को 27.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि जम्मू खंड में कठुआ जिला दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमा 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रियासी जिला के कटरा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Related Story

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला युवक का पैर, ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने बचाई जान, देखें वायरल वीडीयो

जम्मू-कश्मीर : कठुआ CISF कैंप में गोलीबारी, सहायक कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

गुजरात : चेंजिंग रूम में हिडन कैमरे, तस्वीरें-वीडियो रिकॉर्ड कर संबंध बनाने के लिए होती थी...

Rain Alert: देश के 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

मामा के बेटे का हाथ थामा...फिर छूट गया साथ, गणपति विसर्जन हादसे में भाजपा नेता ने खोए दो जवान बेटे,...

भाजपा विधायक के बेटे पर एक वकील और उनके परिजनों को धमकाने का आरोप, शिकायत दर्ज

दिल्ली वालों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, कई इलाकों में AQI 200 के पार, जानें क्या कहती है IMD...

दरिंदगी की हदें पार: खंडहर में ले जाकर 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त के साथ कुकर्म, 3...

सीमा पार घुसपैठ पर भारत सख्त, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

जेलेंस्की ने UN में खोला राज: रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की चढ़ाई जा रही बलि, 47 देशों से सीधी...