फिल्म जगत को बड़ा झटका ! मशहूर फिल्ममेकर Anik Dutta का हुआ निधन...छत से गिरकर हुई मौत

Edited By Updated: 27 May, 2026 05:43 PM

filmmaker anik dutta death

Filmmaker Anik Dutta death : एक बार फिर से इंडस्ट्री में शौक की लहर छा गई है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के फिल्ममेकर अनिक दत्ता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 66 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली है। खबरों के अनुसार उनका निधन अपनी पत्नी के घर की...

Filmmaker Anik Dutta death : एक बार फिर से इंडस्ट्री में शौक की लहर छा गई है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के फिल्ममेकर अनिक दत्ता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 66 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली है। खबरों के अनुसार उनका निधन अपनी पत्नी के घर की छत से गिरने की वजह से हुआ। इस बात की जानकारी मिलते ही कोलकाता पुलिस जांच में जुट गई है। 

Filmmaker Anik Dutta Death

पुलिस कर रही है जांच 
इस घटना के बाद अनिक दत्ता के रिश्तेदार और परिवार वाले साथ में ही हॉस्पिटल पहुंच गए। इसी के साथ जहां पर यह घटना हुई है, उसकी भी जांच शुरू कर दी है। 

आपको बता दें कि अनिक दत्ता हमेशा से ही अपने काम और अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 2012 में भूतेर भविष्यत मूवी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उनको इंडस्ट्री में पहचान मिलनी शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत ही हिट फिल्में दी जैसे कि अश्चोरज्यो प्रदीप, बोरुनबाबुर बंधु, अपराजितो। 

Filmmaker Anik Dutta Death

टल गई अपराजितो 2
बुधवार दोपहर Anik Dutta के दर्दनाक हादसे की खबर सामने आते ही बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मायूसी छा गई। इस खबर ने फिल्म जगत को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मशहूर निर्देशक Srijit Mukherji और अभिनेता Jeetu Kamal तुरंत अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि अनिक दत्ता पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। वहीं, वह अपनी चर्चित फिल्म Aparajito के सीक्वल ‘अपराजितो 2’ पर काम करने की तैयारी कर रहे थे।

Filmmaker Anik Dutta Death

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!