ठाणे: मसाज सेंटर की आड़ में हसीनाओं के व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर महिला दलाल को दबोचा

Edited By Updated: 27 May, 2026 11:24 AM

prostitution racket busted in thane five women rescued

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सटे डोंबिवली इलाके में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार (Flesh Trade) रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां स्वास्थ्य और वेलनेस स्पा (Spa) की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस की इस छापेमारी में पांच पीड़ित महिलाओं को...

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सटे डोंबिवली इलाके में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार (Flesh Trade) रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां स्वास्थ्य और वेलनेस स्पा (Spa) की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस की इस छापेमारी में पांच पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित बचाया गया है जबकि मौके से रैकेट चलाने वाली एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया है। 

ठाणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को इस सफल ऑपरेशन की आधिकारिक जानकारी साझा की। पुलिस ने बयन जारी कर कहा कि डोंबिवली के कल्याण-शील मार्ग पर स्थित स्पा में सोमवार शाम छापेमारी कर एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मिली सूचना के आधार पर एक फर्जी ग्राहक को स्पा में भेजकर जाल बिछाया जाए। 

यह भी पढ़ें: Bank Holiday: 27 मई या 28 मई, जानें आखिर किस दिन बंद हैं बैंक? घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

बाद में पुलिस की एक टीम ने परिसर पर छापा मारा और एक महिला दलाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में पांच महिलाओं को बचाया गया और उन्हें उल्हासनगर के एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है। उसने बताया कि इस संबंध में गिरफ्तार महिला और स्पा के प्रबंधक के खिलाफ मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मानव तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!