Edited By Parveen Kumar,Updated: 11 Aug, 2026 06:20 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा है। रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड मौजूद था, लेकिन इसके बावजूद न यमुना की सफाई हो सकी और न ही दिल्ली की सड़कों की हालत सुधरी।
नेशनल डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा है। रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड मौजूद था, लेकिन इसके बावजूद न यमुना की सफाई हो सकी और न ही दिल्ली की सड़कों की हालत सुधरी।
मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार के पास पैसा था, तो आखिर वह पैसा कहां खर्च हुआ? उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता लंबे समय से यमुना की गंदगी, खराब सड़कों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करती रही।
रेखा गुप्ता ने AAP सरकार के कार्यकाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि केवल योजनाएं बनाने और घोषणाएं करने से विकास नहीं होता, बल्कि जमीन पर उसका असर भी दिखाई देना चाहिए।