'भाजपा संविधान की अनदेखी कर दबाती है जनता की आवाज', मुख्यमंत्री शिवकुमार ने लगाए आरोप

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 07:15 PM

the bjp operates by suppressing people s voices and silencing them

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों की आवाज दबाकर और उन्हें चुप कराकर काम करती है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए।

नेशनल डेस्क : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों की आवाज दबाकर और उन्हें चुप कराकर काम करती है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए। शिवकुमार नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लगाए गए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जहां कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के बैनर तले विभिन्न नागरिक समाज संगठनों ने प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''वे (भाजपा) हमेशा हमें दबाते हैं, वे आपको और हर किसी को दबाते हैं। वे संविधान के प्रावधानों की अनदेखी करते हुए हर किसी और हर आवाज को दबाने की कोशिश करते हैं। उनका काम करने का यही तरीका है और वे ऐसा ही कर रहे हैं।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!