'राहुल गांधी ने मुझे गाड़ी में बैठने को कहा था', डीके शिवकुमार ने बीजेपी के सभी दावों को नकारा

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 07:30 PM

dk shivakumar rejected all of the bjp claims

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए एक मार्च के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ आगे चल रहे थे। इसी दौरान कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भीड़ से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे।

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर राजनीति गरमा गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अन्य नेताओं ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने खुद सामने आकर इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

वीडियो में क्या है?

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए एक मार्च के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ आगे चल रहे थे। इसी दौरान कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भीड़ से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राहुल गांधी ने पीछे से उनके कुर्ते का कॉलर पकड़ा और उन्हें पीछे खींच लिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने भी शिवकुमार को थोड़ा और पीछे धकेल दिया।

हिमंत बिस्वा सरमा का तीखा हमला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर शेयर करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सरमा ने लिखा, "कर्नाटक के मुख्यमंत्री (उपमुख्यमंत्री) केवल एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वे एक संवैधानिक पद पर हैं और एक ऐसे राज्य का चेहरा हैं जिसका गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति है। क्या वे इस सार्वजनिक अपमान को सहेंगे?" सरमा ने 2015 का अपना वाकया याद करते हुए कहा कि जब वे खुद कांग्रेस में थे, तब राहुल गांधी ने उनके साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया था (एक बार उनके कुत्ते की प्लेट से बिस्किट देने की पेशकश की थी), जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने यह भी कहा, "अहंकार छिप नहीं सकता, चाहे कितने भी मुखौटे बदल लिए जाएं।"

डी.के. शिवकुमार ने दिया स्पष्टीकरण

विपक्ष के हमलों के बीच, खुद डी.के. शिवकुमार ने 'इंडिया टुडे' से बातचीत करते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ न तो कोई धक्का-मुक्की हुई और न ही उनका कोई अपमान किया गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें केवल गाड़ी के अंदर बैठने के लिए कहा था। उन्होंने भीड़ के कारण हुई भगदड़ का जिक्र करते हुए हंसते हुए यह भी कहा, "कर्नाटक की बीजेपी मुझसे बहुत प्यार करती है।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!