महान समाज सुधारक, महिला शिक्षा क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले को भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Updated: 11 Apr, 2026 06:28 PM

the bjp paid a heartfelt tribute to mahatma jyotiba phule

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में  राष्ट्रीय महामंत्री व अनुसूचित मोर्चा प्रभारी तरुण चुग ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस...

नेशनल डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में  राष्ट्रीय महामंत्री व अनुसूचित मोर्चा प्रभारी तरुण चुग ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चुग ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और अन्याय के खिलाफ एक निरंतर संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

चुग ने कहा कि फुले जी ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने का जो अभियान चलाया, उसने भारत के सामाजिक ढांचे को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि समाज में वास्तविक परिवर्तन केवल निरंतर प्रयास, समर्पण और सेवा भावना से ही संभव है।

चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महात्मा फुले के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता फुले जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

चुग ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम महात्मा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर एक समरस और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!