कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया : नितिन नवीन

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 05:36 PM

the congress never adhered to the constitution it ran the country according to

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी (कांग्रेस) ने कभी संविधान का पालन नहीं किया और अपनी मनमानी से देश चलाया। झारखंड के तीन-दिवसीय दौरे पर आए नवीन यहां भाजपा की प्रदेश...

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी (कांग्रेस) ने कभी संविधान का पालन नहीं किया और अपनी मनमानी से देश चलाया। झारखंड के तीन-दिवसीय दौरे पर आए नवीन यहां भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''आज देश में संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को चुनौती देने की कोशिश की जा रही है। संविधान की दुहाई देने वालों ने ही उसे तार-तार किया है।''

नवीन ने कहा, ''आपातकाल लगाने से लेकर कई राज्यों में राष्ट्रपति शासन लागू करने तक, कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया और मनमाने तरीके से देश चलाया। लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करने वाले ही आज हमें इस पर उपदेश दे रहे हैं।'' उन्होंने कांग्रेस पर देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

नवीन ने कहा, ''इसके लिए उन्हें न केवल देश के भीतर से, बल्कि विदेशी ताकतों से भी समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी अब देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्होंने कभी इन पर सवाल नहीं उठाए।'' कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने से पहले नवीन ने सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!