Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 Jul, 2026 02:57 PM

कंट्रीब्यूटिंग सिटी बेंगलुरु से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के मुन्नेकोलाला इलाके में एक अपार्टमेंट के भीतर डिलीवरी देने पहुंचे डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पर एक महिला के साथ कथित तौर पर...
Bengaluru Delivery Boy Arrested : कंट्रीब्यूटिंग सिटी बेंगलुरु से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के मुन्नेकोलाला इलाके में एक अपार्टमेंट के भीतर डिलीवरी देने पहुंचे डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पर एक महिला के साथ कथित तौर पर बेहद अश्लील हरकतें और गंदे इशारे करने का गंभीर आरोप लगा है। फिलहाल पीड़िता की मुस्तैदी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है।
जबरन घर में घुसा Delivery Boy
मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार यह पूरी घटना शनिवार शाम की है। आरोपी विजय मल्लिकार्जुन कामत एक ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी देने के लिए महिला के फ्लैट पर पहुंचा था। सामान देने के बाद उसने कथित तौर पर महिला से बाथरूम का इस्तेमाल करने की ज़िद की। महिला ने इंसानियत के नाते उसे बाथरूम जाने की इजाजत दे दी लेकिन बाथरूम से बाहर निकलते ही आरोपी की नीयत बदल गई। उसने महिला के सामने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए और अपना प्राइवेट पार्ट (गुप्त अंग) तक दिखा दिया।
यह भी पढ़ें: Arab जगत से आई दुखद भरी खबर, कतर के पूर्व अमीर शेख का 74 वर्ष की उम्र में निधन
पीड़िता ने रिकॉर्ड किया Video
इस अचानक हुई घिनौनी हरकत से महिला शुरुआत में बेहद डर गई लेकिन उसने तुरंत हिम्मत दिखाई और अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। महिला ने तुरंत अपना मोबाइल फोन निकाला और आरोपी की इस घिनौनी करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी के वहां से भागने के बाद महिला ने सुरक्षा और जागरूकता के लिहाज से इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया।
वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बेंगलुरु की मराठाहल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लिया। पुलिस अधिकारियों ने बिना वक्त गंवाए इंटरनेट के जरिए शिकायतकर्ता महिला से संपर्क साधा और घटना की पूरी जानकारी ली।
इसके बाद पीड़िता की औपचारिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय मल्लिकार्जुन कामत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरंत ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब ऐप आधारित डिलीवरी कंपनियों को भी अपने कर्मचारियों के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन को लेकर कड़े निर्देश देने की तैयारी में है।