चारधाम यात्रा में नहीं थम रहा श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला, एक महीने में 53 यात्रियों की मौत

Edited By Updated: 18 May, 2026 10:18 PM

the death toll of pilgrims continues unabated during the char dham yatra

उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में चल रही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुरुआती महीने में ही मौत के आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

नेशनल डेस्कः उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में चल रही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुरुआती महीने में ही मौत के आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान अब तक 53 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान 15.63 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने सुरक्षित दर्शन किए हैं।

केदारनाथ में सबसे ज्यादा खतरा
आंकड़ों का विश्लेषण करें तो सबसे भयावह स्थिति बाबा केदार के दर पर देखने को मिली है। कुल 53 मौतों में से अकेले 28 मौतें केदारनाथ में दर्ज की गई हैं। इसके अलावा बद्रीनाथ में 10, यमुनोत्री में 8 और गंगोत्री में 7 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ये मौतें सड़क हादसों की वजह से नहीं, बल्कि दिल का दौरा, ऊंचाई पर होने वाली बीमारी (Altitude Sickness) और उच्च रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुई हैं।

सावधानी ही बचाव: स्वास्थ्य मंत्री की अपील
उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के दौरान शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। उन्होंने बताया कि सरकार ने यात्रा मार्ग पर 47 अस्पताल स्थापित किए हैं और 400 डॉक्टरों सहित लगभग 2,820 स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने सलाह दी है कि दिल की बीमारी या हाई बीपी से पीड़ित लोग यात्रा शुरू करने से पहले अपनी मेडिकल जांच जरूर करवाएं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!