चेहरे पर पीरियड ब्लड लगाने का ट्रेंड! क्या वाकई इससे स्किन ग्लो करती है? डॉक्टर्स ने किया बड़ा खुलासा

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 10:42 PM

the trend of applying period blood to face does it really make the skin glow

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीब और चौंकाने वाला ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें कई महिलाएं चेहरे पर अपना पीरियड ब्लड लगा रही हैं। इसे Menstrual Masking का नाम दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने से त्वचा ग्लोइंग, यंग और हेल्दी दिखने लगती है।

नेशनल डेस्कः इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीब और चौंकाने वाला ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें कई महिलाएं चेहरे पर अपना पीरियड ब्लड लगा रही हैं। इसे Menstrual Masking का नाम दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने से त्वचा ग्लोइंग, यंग और हेल्दी दिखने लगती है। कुछ महिलाएं इसे नेचुरल फेशियल बताते हुए कहते हैं कि यह वैम्पायर फेशियल (PRP) जैसा असर देता है।

लेकिन क्या सच में ऐसा है? क्या पीरियड का खून चेहरे पर लगाने से स्किन को फायदा होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं—

 डॉक्टर्स का क्या कहना है?

ObGyn और फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. मानसी नारलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस ट्रेंड पर एक विस्तृत वीडियो शेयर किया।


वह बताती हैं कि: ट्रेंड के पीछे जो लॉजिक बताया जा रहा है वह पूरी तरह सही नहीं है दावा किया जाता है कि पीरियड ब्लड में स्टेम सेल्स और साइटोकाइन्स होते हैं, जो स्किन रिपेयर करने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर मानसी कहती हैं कि ये सिर्फ थ्योरी है, इसे लेकर अभी कोई मजबूत वैज्ञानिक रिसर्च नहीं है।

पीरियड ब्लड सिर्फ ब्लड नहीं होता

पीरियड का खून कई चीजों का मिश्रण होता है:

  • एंडोमेट्रियल टिश्यू (गर्भाशय की परत)

  • वेजाइनल डिस्चार्ज

  • बैक्टीरिया, फंगस और माइक्रोऑर्गेनिज्म
    क्योंकि यह खून वेजाइना से होकर बाहर आता है, इसलिए यह स्टेराइल नहीं होता।

यही कारण है कि इसे चेहरे पर लगाने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

क्या पीरियड ब्लड PRP या Vampire Facial जैसा होता है?

डॉक्टर के अनुसार— “बिल्कुल नहीं!” PRP (Platelet Rich Plasma) एक स्टेराइल मेडिकल प्रोसीजर है, जिसे क्लीनिक में सुरक्षित तरीक़े से किया जाता है। जबकि पीरियड ब्लड अनस्टेराइल होता है और इसमें बैक्टीरिया की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए दोनों की तुलना करना गलत है।

चेहरे पर पीरियड ब्लड लगाने से क्या खतरे हो सकते हैं?

चेहरे की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है। ऐसे में अनस्टेराइल चीज़ें लगाने से: फंगल इन्फेक्शन, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, स्किन एलर्जी, पिंपल्स और रैशेज लंबे समय में स्किन डैमेज हो सकता है। डॉक्टर्स साफ चेतावनी देते हैं कि यह ट्रेंड हानिकारक है।

नेचुरल ग्लो चाहिए तो क्या करें? (डॉक्टर-रिकमंडेड टिप्स)

महिलाएं बिना किसी जोखिम के इन आदतों से ग्लो पा सकती हैं:

  • दिन में 8–9 घंटे की नींद

  • रोजाना 3–4 लीटर पानी

  • हेल्दी डाइट, फल-सब्जियां

  • रोज एक्सरसाइज

  • अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही स्किनकेयर और डॉक्टर द्वारा सुझाए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल 

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। पंजाब केसरी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!