देश का सबसे अमीर विधायक कौन? ADR रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे — टॉप 5 में BJP-कांग्रेस का कितना दबदबा?

Edited By Updated: 27 Nov, 2025 10:23 PM

who is the richest mla in the country adr report reveals shocking facts

देश में विधायकों की संपत्ति हमेशा चर्चा में रहती है। इसी बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 28 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 4,092 विधायकों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया है।

नेशनल डेस्कः देश में विधायकों की संपत्ति हमेशा चर्चा में रहती है। इसी बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 28 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 4,092 विधायकों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट में देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायकों के बीच का बड़ा आर्थिक अंतर साफ दिखाई देता है।

सबसे अमीर विधायक कौन?

1. पराग शाह – 3,383 करोड़ रुपये | BJP, महाराष्ट्र

(देश के सबसे अमीर विधायक)**

ADR रिपोर्ट में पराग शाह सबसे ऊपर हैं। वे मुंबई के घाटकोपर ईस्ट से दो बार के बीजेपी विधायक हैं। उनके पास लगभग 3,383 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है। पराग शाह गुजराती जैन हैं और उनके पास वाणिज्य में स्नातक की डिग्री है। 1991 में वे अपने परिवार के कंस्ट्रक्शन बिजनेस में जुड़े और बाद में एक बड़े रियल एस्टेट डेवलपर बन गए। 2002 में उन्होंने Man Infraconstruction Ltd. नाम की कंपनी बनाई, जिसे 2010 में स्टॉक मार्केट में लिस्ट किया गया।

अन्य धनी विधायक कौन? (Top 5)

2. डी.के. शिवकुमार – 1,413 करोड़ | कांग्रेस, कर्नाटक

कर्नाटक के वरिष्ठ नेता और मंत्री डी.के. शिवकुमार देश के दूसरे सबसे अमीर विधायक हैं।

3. के.एच. पुत्तस्वामी गौड़ा – 1,267 करोड़ | निर्दलीय, कर्नाटक

तीसरे स्थान पर कर्नाटक के इंडिपेंडेंट विधायक।

4. प्रिय कृष्णा – 1,156 करोड़ | कांग्रेस, कर्नाटक

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक प्रिया कृष्णा भी लंबे समय से देश के अमीर विधायकों में गिने जाते हैं।

5. एन. चंद्रबाबू नायडू – 931 करोड़ | TDP, आंध्र प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पांचवें स्थान पर हैं।

देश का सबसे गरीब विधायक कौन?

निर्मल कुमार धारा – सिर्फ 1,700 रुपये की संपत्ति | BJP, पश्चिम बंगाल

ADR रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायक निर्मल कुमार धारा देश के सबसे गरीब विधायक हैं। उनके पास कुल संपत्ति सिर्फ 1,700 रुपये दर्ज की गई है।

किस राज्य में सबसे ज्यादा अमीर विधायक हैं?

कर्नाटक → 14,179 करोड़ (31 अमीर विधायक)

आंध्र प्रदेश → 14,179 करोड़ (27 अमीर विधायक)

महाराष्ट्र → 12,424 करोड़ (286 विधायक)

दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक और आंध्र प्रदेश धनी विधायकों के बड़े केंद्र बनकर उभरे हैं।

किस पार्टी के विधायक सबसे अमीर?

भारतीय जनता पार्टी (BJP)

  • कुल विधायक: 1,653

  • प्रति विधायक औसत संपत्ति: 15.89 करोड़

कांग्रेस

  • कुल विधायक: 646

  • प्रति विधायक औसत संपत्ति: 26.86 करोड़

 यानी संख्या में BJP के विधायक ज्यादा, लेकिन औसत संपत्ति कांग्रेस विधायकों की अधिक है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!