चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक नहीं, अब चोरों ने बड़ी-ब्राहमणा में दो दुकानों के तोड़े ताले

Edited By Updated: 26 Feb, 2022 06:42 PM

theft cases increased in samba district

जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।

साम्बा  : जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। गत माह भर में दो दर्जनों से अधिक चोरियों को अंजाम देने के बाद अब चोरों ने बड़ी-ब्राहमणा में दो दुकानों के ताले तोड़े हैं। बीती रात चोरों ने तेली बस्ती इलाके में एक ऑटो मोबाईल वर्कशॉप और साईबर कैफे पर हाथ साफ किया है। 


जानकारी के अनुसार वर्कशॉप से चोरों ने 30 हजार रूपए कैश के साथ ही 45 हजार रूपए का लैपटॉप चुरा लिया। इसके साथ ही चोर इस वर्कशाप से डेंट पुलिंग मशीन का भी एक पार्ट साथ ले गए। वहीं साईबर कैफे से चोरों ने 16 हजार (एससेरीज) का सामान चुरा लिया। ताला तोडऩे के बाद चोरों ने कैफे में घुस कर शीशे भी तोड़ डाले व तोड़-फोड़ कर तमाम सामान बिखेर दिया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!