सावधान! इस पहाड़ी राज्य में अगले दो दिन होगी भारी बारिश...IMD ने जारी की चेतावनी

Edited By Updated: 12 Sep, 2025 11:00 PM

there will be heavy rain in this hill state for the next two days imd issued a

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में राज्य के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में राज्य के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार शाम से मंडी में 61.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि कांगड़ा में 53.7 मिमी, सुंदरनगर में 52.6 मिमी, धर्मशाला में 25.8 मिमी, कसौली में 17.2 मिमी और बिलासपुर में 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अटारी-लेह मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-3), औट-सैंज मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-305) और अमृतसर-भोटा मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए) सहित कुल 503 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। उन्होंने बताया कि इन मार्गों पर यातायात बहाली के लिए काम जारी है। अधिकारियों ने बताया कि 503 सड़कों में से कुल्लू में 206 सड़कें, जबकि मंडी जिले में 156 सड़कें बंद हैं। 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि स्थिति में सुधार हो रहा है और राज्य में बंद सड़कों की संख्या पिछले सप्ताह के 1,000 से घटकर लगभग 500 रह गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को आपदा प्रभावित राज्य के दौरे के दौरान घोषित 1,500 करोड़ रुपये की तत्काल राहत राशि बहुत कम है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में 953 से ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर और 336 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में कुल 386 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य को अब तक 4,465 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में एक जून से 12 सितंबर तक मानसून सीजन के दौरान औसतन 967.2 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी. आर. पाटिल को बताया कि राज्य के जल शक्ति विभाग को पिछले तीन वर्षों में 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

उन्होंने प्राकृतिक आपदा को ध्यान में रखते हुए केंद्र से राज्य के प्रति "उदार रवैया" अपनाने का आग्रह किया। अग्निहोत्री ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पाटिल से मुलाकात की। अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि केवल इस वर्ष ही जल शक्ति विभाग को 1291.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत जारी योजनाओं को पूरा करने के लिए 1227 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का अनुरोध भी किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!