सुबह उठते ही दिखें ये संकेत तो हो सकती है खतरे की घंटी! वक्त रहते हो जाएं सावधान नहीं तो...

Edited By Updated: 08 Mar, 2026 09:44 AM

these 4 morning signs mean danger to kidney

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान और कम पानी पीने की आदत हमारी किडनी पर भारी पड़ रही है। किडनी की बीमारी को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण तब तक स्पष्ट नहीं होते जब तक स्थिति गंभीर न हो जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि...

Early Signs of Kidney Damage in Morning : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान और कम पानी पीने की आदत हमारी किडनी पर भारी पड़ रही है। किडनी की बीमारी को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण तब तक स्पष्ट नहीं होते जब तक स्थिति गंभीर न हो जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह सोकर उठने के बाद अगर आप अपने शरीर में कुछ खास बदलाव महसूस करते हैं तो यह किडनी डैमेज (Kidney Damage) की शुरुआती चेतावनी हो सकती है।

वक्त रहते इन 4 लक्षणों को पहचानना आपकी जान बचा सकता है:

1. चेहरे और आंखों की सूजन (Puffiness)

अक्सर लोग सुबह की सूजन को नींद की कमी मान लेते हैं लेकिन यह किडनी की खराबी का बड़ा संकेत है। किडनी का काम शरीर से फालतू नमक और पानी को बाहर निकालना है। जब किडनी कमजोर होती है तो सोडियम शरीर में ही रुकने लगता है जिससे चेहरे और आंखों के आसपास सूजन दिखने लगती है।

PunjabKesari

2. यूरिन में ज्यादा झाग आना (Foamy Urine)

अगर सुबह पहली बार पेशाब करते समय आपको उसमें बहुत ज्यादा झाग दिखाई दे रहा है और वह झाग जल्दी खत्म नहीं हो रहा तो सतर्क हो जाएं। मेडिकल भाषा में इसे 'प्रोटीन्यूरिया' कहते हैं। इसका मतलब है कि आपकी किडनी खून से प्रोटीन को नहीं रोक पा रही है और वह यूरिन के रास्ते बाहर निकल रहा है।

PunjabKesari

3. मुंह से आने वाली अजीब दुर्गंध

क्या सुबह उठते ही आपके मुंह से अमोनिया जैसी या बहुत तेज बदबू आती है? जब किडनी खून को साफ नहीं कर पाती तो शरीर में यूरिया का स्तर बढ़ जाता है। यह यूरिया टूटकर अमोनिया बनाता है जिससे सांसों में दुर्गंध और मुंह का स्वाद धातु (Metalic Taste) जैसा हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Meesho की बढ़ीं मुश्किलें! लगा तगड़ा झटका, आयकर विभाग ने थमाया 1500 करोड़ का Tax Notice

4. त्वचा में रूखापन और खुजली

किडनी शरीर में मिनरल्स और पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखती है। किडनी के सही से काम न करने पर खून में टॉक्सिन्स और फास्फोरस की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी वजह से सुबह उठते ही त्वचा में अत्यधिक सूखापन, जलन और खुजली महसूस हो सकती है।

PunjabKesari

बचाव के लिए क्या करें?

  • पानी की मात्रा बढ़ाएं: दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं ताकि टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें।

  • नमक कम करें: ज्यादा नमक किडनी पर दबाव डालता है।

  • नियमित जांच: अगर ये लक्षण बार-बार दिखें, तो तुरंत 'KFT' (Kidney Function Test) कराएं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!