खतरे की घंटी! पेशाब की इस दिक्कत को न करें नजरअंदाज, हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते...

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 12:28 PM

beware don t ignore these 5 urine symptoms

हम अक्सर अपने शरीर के छोटे-छोटे संकेतों को मामूली समझकर छोड़ देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके यूरिन (पेशाब) का रंग, उसकी धार और बार-बार बाथरूम जाने की आदत आपकी सेहत के सबसे बड़े राज खोल सकती है? मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक यूरिन से जुड़ी...

Urinary Health Warning Signs : हम अक्सर अपने शरीर के छोटे-छोटे संकेतों को मामूली समझकर छोड़ देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके यूरिन (पेशाब) का रंग, उसकी धार और बार-बार बाथरूम जाने की आदत आपकी सेहत के सबसे बड़े राज खोल सकती है? मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक यूरिन से जुड़ी परेशानियां सिर्फ इन्फेक्शन नहीं बल्कि किडनी, प्रोस्टेट और यहां तक कि दिल की गंभीर बीमारियों का अर्ली वॉर्निंग सिग्नल हो सकती हैं।

एक्सपर्ट की राय: छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

यूरोलॉजिस्ट डॉ. माधव सान्जगिरी के अनुसार यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) को लोग बहुत हल्के में लेते हैं लेकिन अगर समय पर इसका इलाज न हो तो यह इन्फेक्शन ब्लैडर से होता हुआ आपकी किडनी तक पहुंच सकता है। यह स्थिति आगे चलकर सेप्सिस (Sepsis) जैसी जानलेवा बीमारी का रूप ले सकती है जिसमें शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं।

PunjabKesari

किडनी और प्रोस्टेट: पुरुषों के लिए चेतावनी

किडनी की बीमारियां अक्सर साइलेंट किलर होती हैं क्योंकि इनके लक्षण बहुत देर से सामने आते हैं। यूरिन की मात्रा कम होना या उसमें खून आना। पुरुषों में अगर यूरिन शुरू करने में दिक्कत हो रही है, धार कमजोर है या रात में बार-बार उठना पड़ रहा है तो यह बढ़े हुए प्रोस्टेट या प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है। इसे केवल बढ़ती उम्र का असर मान लेना बड़ी भूल हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Coffee Shop की एक गलती और ये महिला बन गई दुनिया की सबसे अमीर शख्स! Elon Musk की संपत्ति भी पड़ गई फीकी

PunjabKesari

महिलाओं में लक्षण और प्रभाव

महिलाओं में यूरिन को रोक न पाना या अचानक तेज प्रेशर महसूस होना नसों की कमजोरी या ब्लैडर की कार्यक्षमता में कमी का संकेत है। इसे नजरअंदाज करने से नींद में खलल, मानसिक तनाव और दैनिक जीवन की गुणवत्ता खराब होने लगती है। साथ ही यूरिन में जलन और दर्द किडनी स्टोन (पथरी) का प्रमुख लक्षण है।

PunjabKesari

हार्ट और डायबिटीज से क्या है कनेक्शन?

हैरानी की बात यह है कि बार-बार यूरिन आना आपके दिल की सेहत से भी जुड़ा है:

  1. डायबिटीज: जब खून में शुगर लेवल बढ़ता है तो किडनी उसे बाहर निकालने के लिए ज्यादा यूरिन बनाती है।

  2. हार्ट हेल्थ: रात में बार-बार पेशाब आना हृदय संबंधी विकारों का शुरुआती लक्षण हो सकता है। शरीर में फ्लूइड रिटेंशन (पानी का जमाव) होने पर रात में लेटते समय किडनी पर दबाव बढ़ता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!