चौंकाने वाली रिपोर्ट: इस देश में चलती है दुनिया की सबसे तेज़ इंटरनेट, स्पीड जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 04:14 PM

this country has the world s fastest internet you ll be surprised to know the s

आज के दौर में स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और वर्क-फ्रॉम-होम जैसी गतिविधियां तेज इंटरनेट पर निर्भर हो गई हैं। इसी वजह से दुनिया भर में इंटरनेट स्पीड की रैंकिंग लगातार बदलती रहती है। हालिया वैश्विक आंकड़ों के मुताबिक मोबाइल इंटरनेट और होम ब्रॉडबैंड के...

नेशनल डेस्क: आज के दौर में स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और वर्क-फ्रॉम-होम जैसी गतिविधियां तेज इंटरनेट पर निर्भर हो गई हैं। इसी वजह से दुनिया भर में इंटरनेट स्पीड की रैंकिंग लगातार बदलती रहती है। हालिया वैश्विक आंकड़ों के मुताबिक मोबाइल इंटरनेट और होम ब्रॉडबैंड के मामले में अलग-अलग देश सबसे आगे हैं।

मोबाइल इंटरनेट स्पीड में आगे यह देश
मोबाइल इंटरनेट की बात करें तो संयुक्त अरब अमीरात इस सूची में शीर्ष स्थान पर है। यहां औसतन डाउनलोड स्पीड लगभग 691 एमबीपीएस से ज्यादा दर्ज की गई है। इतनी तेज रफ्तार पर यूजर्स बिना रुकावट के 4K वीडियो देख सकते हैं, कुछ ही सेकंड में बड़ी फाइल डाउनलोड कर सकते हैं और क्लाउड सेवाओं का तेजी से इस्तेमाल कर सकते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि देश में तेजी से फैले 5G नेटवर्क और आधुनिक टेलीकॉम ढांचे ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है।


होम ब्रॉडबैंड में किसका दबदबा
फिक्स्ड ब्रॉडबैंड यानी घर या ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले इंटरनेट की बात करें तो सिंगापुर सबसे आगे है। यहां औसत स्पीड करीब 410 एमबीपीएस के आसपास है। पूरे देश में व्यापक फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार निवेश इसकी बड़ी वजह है। लंबे समय से चल रही डिजिटल विकास योजनाओं ने यहां इंटरनेट को तेज और स्थिर बनाने में मदद की है।


जापान का प्रयोगशाला रिकॉर्ड
व्यावसायिक रूप से उपलब्ध न होने के बावजूद जापान ने शोध स्तर पर इंटरनेट स्पीड का नया रिकॉर्ड बनाया है। वैज्ञानिकों ने प्रयोग के दौरान 1.02 पेटाबिट प्रति सेकंड की स्पीड हासिल की। सरल भाषा में कहें तो इतनी रफ्तार पर बेहद बड़ी मात्रा में डेटा कुछ ही सेकंड में ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि यह अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध तकनीक नहीं है।


अन्य देशों की स्थिति
मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में कतर दूसरा स्थान रखता है, जहां औसत स्पीड लगभग 573 एमबीपीएस के आसपास है। वहीं ब्रॉडबैंड स्पीड में सिंगापुर के बाद चिली और फ्रांस जैसे देश भी तेज कनेक्टिविटी के साथ शीर्ष सूची में शामिल हैं।


भारत की प्रगति
भारत में भी 5G सेवाओं के विस्तार के बाद इंटरनेट स्पीड में सुधार देखने को मिला है। औसतन मोबाइल इंटरनेट स्पीड अब 130 से 136 एमबीपीएस के बीच पहुंच चुकी है, जिससे वैश्विक रैंकिंग में देश की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। हालांकि यह अभी अग्रणी देशों से पीछे है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से हो रहा डिजिटल विस्तार आने वाले वर्षों में इस अंतर को कम कर सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!