2 साल के लिए बंद होने जा रहा ये रेलवे रूट, 50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी रद्द, जानिए बड़ी वजह

Edited By Updated: 29 May, 2026 06:28 PM

this railway route is set to close for two years over 50 trains to be cancelled

कानपुर और फर्रुखाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार इस रूट का रेलवे ट्रेक करीब 2 साल के लिए बंद होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर में जाम से राहत दिलाने के लिए रेलवे अब बड़ा प्रोजेक्ट शुरु करने जा रही...

नेशनल डेस्क : कानपुर और फर्रुखाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार इस रूट का रेलवे ट्रेक करीब 2 साल के लिए बंद होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर में जाम से राहत दिलाने के लिए रेलवे अब बड़ा प्रोजेक्ट शुरु करने जा रही है, जिससे शहरवासियों को भारी जाम से रहात मिलेगी। जानकारी के अनुसार रेलवे ने 730 दिनों के लिए रेलवे बोर्ड ट्रेक ब्लॉक करने की मांग की है।  

दर्जनों ट्रेनें होंगी प्रभावित

रेल अधिकारियों के मुताबिक इस रूट पर रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनें चलती है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया जा सकता है, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद और इटावा होकर डायवर्ट किए जाने की संभावना है। इससे यात्रियों के सफर का समय बढ़ सकता है और यात्रा व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

बनेगा आधुनिक ‘अटल स्टेशन’

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के सामने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर आधुनिक एलिवेटेड ‘अटल स्टेशन’ भी बनाया जाएगा। खास बात यह होगी कि इस स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था मिल सकेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!