पुडुचेरी में राज निवास को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

Edited By Updated: 19 Jan, 2020 11:25 PM

threatened to bomb raj niwas in puducherry

पुडुचेरी में रविवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि राज निवास और रेलवे स्टेशन में अगले 24 घंटे में विस्फोट हो जाएगा। हालांकि यह धमकी अफवाह साबित...

पुडुचेरी: पुडुचेरी में रविवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि राज निवास और रेलवे स्टेशन में अगले 24 घंटे में विस्फोट हो जाएगा। हालांकि यह धमकी अफवाह साबित हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी के कलापेट केंद्रीय जेल के एक कैदी ने यह फर्जी फोन किया था। फोन करने वाले ने दावा किया था कि “विस्फोट अगले 24 घंटों में होंगे।” इसके बाद प्रादेशिक पुलिस के बम निरोधक दस्ते की सेवाएं ली गईं और जांच में पाया गया कि ये झूठी धमकी थी। मामले में आगे जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!