भारत में Tik Tok की वापसी होगी या नहीं? मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया इसका जवाब

Edited By Updated: 08 Sep, 2025 06:48 PM

tiktok ban india no plans to lift says minister ashwini vaishnaw

भारत में TikTok की वापसी की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विराम लगाते हुए कहा कि सरकार के स्तर पर फिलहाल TikTok से बैन हटाने पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। हाल ही में वेबसाइट दिखने को तकनीकी खामी बताया गया। जून 2020 में डेटा सुरक्षा और...

नेशनल डेस्क : भारत में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok की वापसी की अटकलों पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल सरकार के स्तर पर TikTok से प्रतिबंध हटाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है और न ही इसकी कोई योजना बनाई गई है।

अफवाहों पर मंत्री ने लगाया विराम
मनी कंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या TikTok भारत में दोबारा लॉन्च होने जा रहा है, तो उन्होंने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया। मंत्री ने साफ कहा कि इस मामले पर अभी तक किसी भी स्तर पर कोई विचार नहीं किया गया है।

वेबसाइट दिखने पर शुरू हुई थीं अटकलें
हाल ही में भारत में कई मोबाइल और ब्रॉडबैंड नेटवर्क यूजर्स को TikTok की वेबसाइट एक्सेस होती दिखाई दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि TikTok भारत में फिर से एंट्री लेने जा रहा है। हालांकि, अब सरकार ने इसे एक तकनीकी खामी (Technical Glitch) बताया है, जिसके चलते वेबसाइट कुछ नेटवर्क्स पर दिखी थी।

2020 में लगा था बैन
गौरतलब है कि TikTok को भारत में जून 2020 में बैन किया गया था। केंद्र सरकार ने उस वक्त 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था, जिनमें TikTok भी शामिल था। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के मद्देनज़र यह कदम उठाया था।

डेटा सुरक्षा को लेकर था विवाद
भारत सरकार ने उस समय कहा था कि ये ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा चीन स्थित सर्वरों पर भेज रहे हैं, जिससे करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरा था। सरकार का स्पष्ट रुख था कि जो भी कंपनी भारत में काम करती है, उसे भारतीय यूजर्स का डेटा भारत में ही स्टोर करना चाहिए। TikTok इन शर्तों पर खरा नहीं उतरा, जिसके चलते उस पर प्रतिबंध लगाया गया।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!