Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Mar, 2022 03:34 PM

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के पानीहाटी नगरपालिका में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के पानीहाटी नगरपालिका में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के समय यह सारी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका अब एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि CCTV के आधार पर पुलिस ने शूटर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ के तृणमूल पार्षद अनुपम दत्ता शाम को अगरपारा में नॉर्थ स्टेशन रोड पर एक पार्क में गए थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार आए अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि पार्षद को सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कथित कॉन्ट्रैक्ट किलर शंभूनाथ पंडित को गिरफ्तार किया है। पुलिस पंडित से पूछताछ कर रही है और कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।