TMC सांसद Mitali Bagh के काफिले पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल, वीडियो आया सामने
Edited By Ramkesh,Updated: 27 Apr, 2026 03:55 PM

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ हुआ है। बताया जा रहा है कई अज्ञात लोगों ने अचानक उनकी कार को आरामबाग इलाके में...
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ हुआ है। बताया जा रहा है कई अज्ञात लोगों ने अचानक उनकी कार को आरामबाग इलाके में रोक लिया। उसके बाद ताबड़तोड़ लाठी- डंडो से हमला बोला दिया। हमले में सांसद और ड्राइवर के घायल होने की खबर है, इस दौरान सांसद रोती हुई दिखाई पड़ी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मिताली बाग अपनी कार में अभिषेक बनतर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में उन पर हमला किया गया। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गयी है। मिताली का आरोप है कि इस हमले के पीछे बीजेपी नेताओं का हाथ है।
TMC नेता सागरिका घोष इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “BJP के गुंडों ने एक महिला TMC नेता की कार पर हमला किया। क्या इसे ही ‘नारी शक्ति’ कहते हैं? हालांकि इस हमले को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है कि हमला किसने किया। फिलहाल दोनो तरफ से राजनीतिक बयान बाजी तेज हो गई है।
Related Story

TMC में बड़ी टूट... ममता को छोड़... 20 सांसद बनाएंगे अलग गुट, NDA को दे सकते हैं समर्थन

हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी पर हमला, TMC सांसद, बोले- ये भाजपा प्रायोजित

कटमनी के आरोपों पर फूटा लोगों का गुस्सा, TMC नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

कभी फिल्ममेकर्स की पहली पसंद थीं ये Actress, अब सड़कों पर भीख मांगती दिखीं, पहचानना हुआ मुश्किल;...

नेपाल सीमा से गिरफ्तार हुए TMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई

पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद TMC धरना देगी, ममता बनर्जी का बड़ा दावा

TMC की मुश्किलों के बीच ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

ममता बनर्जी को बड़ा झटका... TMC के बागी विधायकों में सयानी घोष भी शामिल, देखें लिस्ट

बंगाल की राजनीति में बड़ा 'खेला', BJP नेता के दावे से बंगाल में मचा सियासी भूचाल, 20 सांसद पाला...

TMC में टूट के संकेत ...अब क्या करेंगी ममता? 58 विधायकों ने बनाया अलग गुट