Bengal Election 2026: ममता के ‘10 बड़े वादे’, महिलाओं-युवाओं को साधने की कोशिश

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 06:21 PM

tmc manifesto 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 मार्च 2026 को आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया।

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 मार्च 2026 को आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। Trinamool Congress (TMC) ने इस घोषणा-पत्र को ‘दादी के 10 वादे’ नाम दिया है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और बुनियादी सुविधाओं पर खास जोर दिया गया है।

महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े ऐलान

मेनिफेस्टो में सबसे बड़ा फोकस महिलाओं और बेरोजगार युवाओं पर दिखा:

लक्ष्मीर भंडार योजना:

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह
  • SC/ST महिलाओं को ₹1,700 प्रति माह
  • यह सहायता जीवनभर जारी रखने का वादा

युवा सहायता (जुबा साथी योजना):

  • बेरोजगार युवाओं को ₹1,500 मासिक

किसानों और गांवों के लिए बड़ा प्लान

  • कृषि क्षेत्र के लिए ₹30,000 करोड़ का अलग बजट
  • भूमिहीन किसानों और खेती पर निर्भर परिवारों को विशेष मदद

ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस

  • घर-घर स्वास्थ्य और आधुनिक शिक्षा का वादा
  • ‘दुआरे चिकित्सा’ कैंप: हर ब्लॉक और बूथ स्तर पर
  • घर पर मेडिकल चेकअप और दवाएं उपलब्ध कराने की योजना
  • हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग और डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने का लक्ष्य

इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासन में बदलाव

  • राज्य में 7-8 नए जिले बनाने का प्रस्ताव
  • नए ब्लॉक और नगर निकायों का गठन
  • हर परिवार को पक्का घर और पाइपलाइन से साफ पानी देने का वादा

इंडस्ट्री और रोजगार पर फोकस

  • बंगाल को इंडस्ट्री हब बनाने का लक्ष्य
  • MSME सेक्टर को मजबूत करने की योजना
  • दावा: राज्य में करीब 1.5 करोड़ लोग MSME से जुड़े

BJP पर ममता का सीधा हमला

मेनिफेस्टो जारी करते हुए Mamata Banerjee ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल डराने के लिए किया जा रहा है। ममता ने कहा कि राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश हो रही है। पीएम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विकास की जगह “विनाश” की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की एकता बनाए रखने के लिए सभी समुदायों को साथ आना होगा।

चुनाव पर असर डाल सकता है मेनिफेस्टो

यह घोषणा-पत्र साफ तौर पर वेलफेयर स्कीम्स और सामाजिक वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे चुनाव में सीधा फायदा लेने की रणनीति दिखती है। राज्य में चुनाव अप्रैल 2026 में दो चरणों में प्रस्तावित हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!