Tata, MG और Mahindra के बीच EV बाजार में कड़ा मुकाबला, जानें किस कंपनी के EV बिक्री में सबसे आगे

Edited By Updated: 09 Jul, 2025 03:39 PM

tough competition between tata mg and mahindra in the ev market

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है और पेट्रोल-डीजल वाहनों के मुकाबले अब ज्यादा लोग EV को प्राथमिकता दे रहे हैं। जून 2025 की बिक्री रिपोर्ट से यह साफ हुआ है कि Tata, MG और Mahindra के बीच इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कड़ा...

नेशनल डेस्क : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है और पेट्रोल-डीजल वाहनों के मुकाबले अब ज्यादा लोग EV को प्राथमिकता दे रहे हैं। जून 2025 की बिक्री रिपोर्ट से यह साफ हुआ है कि Tata, MG और Mahindra के बीच इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कड़ा मुकाबला जारी है। हर कंपनी ने अपनी अलग रणनीति के तहत बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे आने वाले समय में EV बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है।

कौन सी कंपनी बनी सबसे बड़ी सेलर?
जून 2025 में Tata EV ने कुल 4,604 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है, हालांकि यह मई में हुई 4,768 यूनिट्स से थोड़ी कम है। MG Motors ने 4,016 यूनिट्स की बिक्री कर दूसरा स्थान मजबूत किया है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने भी अपनी बिक्री में सुधार करते हुए 3,056 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो मई के 2,836 यूनिट्स की तुलना में बढ़ोतरी है और इसे तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं Hyundai ने 515, BYD ने 417 और BMW ने 215 यूनिट्स की बिक्री की है।

प्रमुख मॉडल्स ने बढ़ाई बिक्री
Tata EVs: Tata की इलेक्ट्रिक रेंज में Tiago EV, Tata Punch EV और आने वाले Harrier EV जैसे मॉडल शामिल हैं। खासकर Tiago EV और Punch EV की लोकप्रियता ने Tata को टॉप पोजिशन बनाए रखने में मदद की है।

MG Motors: MG के Windsor Pro मॉडल ने स्टाइलिश डिजाइन, आकर्षक फीचर्स और किफायती कीमत के कारण ग्राहकों को आकर्षित किया है और यह कंपनी की बिक्री को मजबूती से बनाए रख रहा है।

Mahindra Electric: Mahindra की BE 6 और XUV 9e इलेक्ट्रिक कारें धीरे-धीरे ग्राहकों की पसंद बन रही हैं, जिससे कंपनी EV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

भारत में EV की मांग बढ़ने के कारण
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने के पीछे कई अहम वजहें हैं। सबसे बड़ा कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी है, जो ग्राहकों को EV की ओर आकर्षित कर रही है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से दी जा रही सब्सिडी भी EV खरीदना आसान बना रही है।

पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता, अफोर्डेबल और लॉन्ग-रेंज वाले नए मॉडल्स का बाजार में आना भी EV की लोकप्रियता बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है। हालांकि फिलहाल EV की बिक्री पारंपरिक फ्यूल वाले वाहनों के मुकाबले कम है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में हुई ग्रोथ आने वाले समय के लिए उत्साहजनक संकेत है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!