कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 8 की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Edited By Updated: 25 May, 2026 08:10 AM

tragic accident in karnataka 8 people died due to drowning in river

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को यहाँ एक नदी में नहाने गए कई लोग पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए, जिससे 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,। इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को यहां एक नदी में नहाने गए कई लोग पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए, जिससे 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,। इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

भटकल के पास हुआ हादसा, मरने वालों में 7 महिलाएं
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह दर्दनाक घटना भटकल के पास थट्टे हक्कलु नदी में हुई। बताया जा रहा है कि लोग नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक पानी के बहाव में बह गए। मरने वालों में 7 महिलाएं शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन टीमों ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
रेस्क्यू टीम से जुड़े लोगों का कहना है कि वे लगातार नदी में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, आर्थिक मदद की घोषणा
इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएमओ के 'एक्स' हैंडल पर जारी एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि कर्नाटक के कारवार जिले में हुई इस दुखद घटना से उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने राहत राशि का ऐलान करते हुए कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!