Gujarat: गांधीनगर में दर्दनाक हादसा, मेशवो नदी में नहाते वक्त 8 लोगों की डूबने से मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Edited By Updated: 13 Sep, 2024 08:48 PM

tragic accident in gandhinagar 8 people drowned while bathing in meshvo river

गुजरात के गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बी. बी. मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तालुका के वसना सोगती गांव के...

गांधीनगरः गुजरात के गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बी. बी. मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तालुका के वसना सोगती गांव के रहने वाले थे। घटना गांव के निकट हुई। तलाश एवं बचाव अभियान की निगरानी करने वाले मोडिया ने बताया कि ग्रामीणों का एक समूह गणेश प्रतिमा विसर्जित करने नदी के समीप आया था। उन लोगों को डूबने की घटना के बारे में पता चला और उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया।

एसडीएम ने कहा, ‘‘एक संदेश मिलने के बाद, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। हमने नदी से आठ शव निकाले हैं। एक व्यक्ति, जिसे लापता माना जा रहा था, उसे गांव में पाया गया। इसलिए, शाम तक जारी रहे बचाव अभियान को अब बंद कर दिया गया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मृतक स्थानीय लोग थे जो नदी में नहाने आये थे। थोड़ी दूरी पर एक निर्माणाधीन चेक डैम होने के कारण हाल ही में नदी का जल स्तर बढ़ गया था।''
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!