दर्दनाक हादसा: बारिश में ट्रांसफार्मर के पास फिसली महिला, करंट लगने से हुई मौ/त

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 02:18 PM

tragic accident woman slips near transformer in rain dies due to electric shock

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के दौरान एक महिला बिजली के ट्रांसफार्मर के पास गिर गयी, जिससे तार के संपर्क में आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक जुलाई की रात डोंबिवली के कचेरी...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के दौरान एक महिला बिजली के ट्रांसफार्मर के पास गिर गयी, जिससे तार के संपर्क में आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक जुलाई की रात डोंबिवली के कचेरी गांव में हुई, जहां स्थानीय दुकानदार एवं पीड़िता शशि राहुल चक्र (35) अपनी दुकान के लिए सामान लेने गई थीं।

अधिकारी ने बताया, "घर लौटते समय पीड़िता सार्वजनिक शौचालय के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर के नजदीक फिसलकर गिर गई।" उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोग महिला की मदद के लिए मौके पर पहुंचे औऱ उसे पास के अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने पुष्टि की है कि ट्रांसफार्मर से लगे तेज बिजली के झटके से महिला की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने फ़िलहाल इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!