दर्दनाक सड़क हादसा, निजी बस की टक्कर से तीन स्कूली छात्राओं की मौ'त; चालक गिरफ्तार

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 09:48 PM

tragic road accident three schoolgirls killed in collision with private bus

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक निजी बस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और इस हादसे में तीन स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह हिंगणघाट शहर में हुई, जिसके बाद बस चालक को गिरफ्तार...

वर्धाः महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक निजी बस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और इस हादसे में तीन स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह हिंगणघाट शहर में हुई, जिसके बाद बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया, "एक निजी बस ने स्कूल जाने वाली तीन लड़कियों के दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह हादसा आंबेडकर स्कूल के पास हुआ।"

उन्होंने बताया कि मृतक छात्राओं की पहचान समृद्धि रूपक धामसे (15), आरुही राजू चावरे (17) और मिसबाह जावेद शेख (17) के तौर पर हुई। सभी छात्राएं वर्धा जिले की निवासी थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!