Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 May, 2026 12:06 PM

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, पुलिस जांच में जिस जगह पर ट्विशा की लाश मिली थी वहां से तस्वीरें सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं दूसरी ओर, कल...
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, पुलिस जांच में जिस जगह पर ट्विशा की लाश मिली थी वहां से तस्वीरें सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं दूसरी ओर, कल दोपहर बाद ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया जिसके बाद पति समर्थ सिंह को जबलपुर से भोपाल लाकर कटारा हिल्स थाने में रखा, जहां पूरी रात उस पर नजर रखी गई। अब पुलिस उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगने की तैयारी में है।
रास्ते में हुई शुरुआती पूछताछ
भोपाल लाते समय पुलिस अधिकारियों ने समर्थ सिंह से घटना से जुड़े कई शुरुआती सवाल पूछे। थाने पहुंचने के बाद भी उससे बातचीत जारी रही। हालांकि समर्थ ने खुद को बेगुनाह बताया और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत कहा। पुलिस का कहना है कि अभी केवल प्राथमिक पूछताछ हुई है, जबकि असली जांच रिमांड मिलने के बाद शुरू होगी।
लॉकअप में बेचैन दिखा समर्थ
सूत्रों के मुताबिक, कटारा हिल्स थाने में बिताई गई रात समर्थ सिंह के लिए तनावभरी रही। बताया जा रहा है कि वह देर रात तक सो नहीं सका और काफी परेशान नजर आया। वहीं सुबह वह लंबे समय तक आराम करता रहा। पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जिस थाने में समर्थ को रखा गया है, वह उसके घर से ज्यादा दूर नहीं है। इलाके में उसकी पहचान और प्रभाव को देखते हुए पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसी वजह से थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
घर की तस्वीरें भी जांच में शामिल
इस बीच उस घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां ट्विशा शर्मा का शव मिला था। पुलिस अब मौके से मिले सबूतों, परिवार के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट को जोड़कर पूरे मामले की कड़ी तलाश रही है। पुलिस आज समर्थ सिंह को अदालत में पेश करेगी। रिमांड मिलने के बाद उससे लंबी पूछताछ की जाएगी।