मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार, 1 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नशा हुआ बरामद

Edited By Updated: 02 Aug, 2024 04:50 PM

two indians arrested in us for drug smuggling

अमेरिका में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। न्याय विभाग ने यह जानकारी दी है।

इंटरनेशनल डेस्क. अमेरिका में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। न्याय विभाग ने यह जानकारी दी है।

न्याय विभाग के अनुसार, आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय सिमरनजीत सिंह और 19 वर्षीय गुसिमरत सिंह के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो के निवासी हैं। इन पर मादक पदार्थ की तस्करी का आरोप है। दोनों आरोपियों को 29 जुलाई को बोस्टन की एक अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें हिरासत में भेज दिया गया।

स्थानीय पुलिस ने एक ट्रैक्टर से 400 किलोग्राम से अधिक कोकीन बरामद की, जिसके बाद इन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। कोकीन की कीमत लगभग 1.05 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। अमेरिका में मादक पदार्थ की तस्करी के दोषी पाए जाने पर अधिकतम 20 साल की सजा और कम से कम तीन साल की सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही दोषियों पर दस लाख अमेरिकी डॉलर तक के जुर्माने का भी प्रावधान है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!