Edited By Ramanjot,Updated: 11 Oct, 2026 04:57 PM

अधिकारियों ने अवैध ड्रग्स बाजार में इन ड्रग्स की अनुमानित कीमत 43 करोड़ रुपए बताई है। उन्होंने कहा कि इस खेप के अंतरराष्ट्रीय सप्लायर, घरेलू रिसीवर, फाइनेंसर, ट्रांसपोर्टर और हैंडलर की पहचान करने के लिए जांच चल रही है।
गुवाहाटी: NCB ने असम में ट्रक के फ्यूल टैंक में छिपाकर रखे गए 53 किलोग्राम से ज्यादा मेथम्फेटामाइन (कीमत 43 करोड़ रुपए से ज्यादा) को जब्त किया है। इसके साथ ही मणिपुर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई 6 अक्टूबर को गुवाहाटी में की गई और ड्रग्स की यह खेप म्यांमार में अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार से मंगाई गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि दो ट्रकों से कुल 53.93 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन (याबा टैबलेट) जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स को इन गाड़ियों के फ्यूल टैंक के अंदर बनाए गए खास खानों में छिपाकर रखा गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के गुवाहाटी ऑफिस की ओर से खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में मणिपुर के बिष्णुपुर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें- 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, लेन-देन का मामला निपटाने के लिए मांगी थी घूस
अधिकारियों ने अवैध ड्रग्स बाजार में इन ड्रग्स की अनुमानित कीमत 43 करोड़ रुपए बताई है। उन्होंने कहा कि इस खेप के अंतरराष्ट्रीय सप्लायर, घरेलू रिसीवर, फाइनेंसर, ट्रांसपोर्टर और हैंडलर की पहचान करने के लिए जांच चल रही है। उन्होंने आगे बताया कि एक और घटनाक्रम में, फेडरल एंटी-नारकोटिक्स एजेंसी ने एक विशेष 'भगोड़ा पकड़ो अभियान पखवाड़े' (Absconder Drive fortnight) के तहत असम और आस-पास के इलाकों में छह वांछित आरोपियों को भी पकड़ा है।