महाराष्ट्र की दो सरकारी बसों में भीषण टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 08:19 PM

two maharashtra government buses collided horribly resulting in the tragic deat

गुजरात के सूरत जिले के बारडोली कस्बे के पास महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की दो बसों की मंगलवार को हुई टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: गुजरात के सूरत जिले के बारडोली कस्बे के पास महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की दो बसों की मंगलवार को हुई टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि बारडोली तालुका के उवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हुई दुर्घटना के बाद एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए। बारडोली ग्रामीण पुलिस निरीक्षक पी.एन. जडेजा ने संवाददाताओं को बताया, "दोनों बसें महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की थीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि टक्कर आमने-सामने की थी या दोनों बसें एक ही दिशा में जा रही थीं। दुर्घटना के बाद एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई।

उन्होंने कहा, इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि कुछ यात्री आग लगी बस के अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने और लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सूरत और पड़ोसी तापी जिले से पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!