Delhi में बड़ा हादसा: सीवेज काम के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे 3 मजदूर, 1 की मौत

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 09:09 AM

new delhi one labourer killed two injured in wall collapse

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी में बीती देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सीवेज पाइपलाइन के निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे...

Delhi Accident : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी में बीती देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सीवेज पाइपलाइन के निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे बुरी तरह दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक बुजुर्ग मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। मृतक की पहचान देवेंद्र (55) के रूप में हुई है। उसे एम्स पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायलों की पहचान राजेश (48) और उमर (20) के रुप में हुई है। 

कैसे हुआ हादसा?

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोधी कॉलोनी इलाके में जमीन के नीचे सीवेज पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था। मजदूर गड्ढे में काम कर रहे थे तभी अचानक पास स्थित एक दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सीधे मजदूरों के ऊपर आ गिरा।

 

दमकल कर्मियों के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और साथी कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने मलबे को हटाकर तुरंत दो मजदूरों (राजेश और उमर) को बाहर निकाल लिया और बिना वक्त गंवाए अपनी गाड़ियों से एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में सबसे नीचे दबे तीसरे पीड़ित (देवेंद्र) को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा लेकिन अफसोस कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें: Post Office की सुपरहिट स्कीम: रोज़ बचा लें सिर्फ ₹333, सरकार देगी पूरे 17 लाख रुपये, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

फिलहाल हादसे के बाद स्थानीय पुलिस की एक विशेष टीम ने घटना स्थल को घेरकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या सीवेज लाइन की खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों (Safety Measures) का पालन किया गया था या नहीं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!