Bihar Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, इलाके में मची दहशत, घरों से भागे लोग

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 08:13 AM

ammonia gas leaks from cold storage in chhapra causing panic in the area

बिहार के सारण जिले के छपरा स्थित हेमनगर इलाके से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। यहां एक स्थानीय कोल्ड स्टोरेज (शीतगृह) से अचानक खतरनाक अमोनिया गैस का रिसाव (Gas Leak) होने लगा। जैसे ही गैस की तेज और तीखी गंध हवा में फैली आसपास के रिहायशी इलाकों...

Bihar Gas Leak: बिहार के सारण जिले के छपरा स्थित हेमनगर इलाके से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। यहां एक स्थानीय कोल्ड स्टोरेज (शीतगृह) से अचानक खतरनाक अमोनिया गैस का रिसाव (Gas Leak) होने लगा। जैसे ही गैस की तेज और तीखी गंध हवा में फैली आसपास के रिहायशी इलाकों में हड़कंप मच गया। लोग दहशत के मारे अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। 

हालांकि प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालकर स्थिति को बड़े हादसे में बदलने से रोक लिया। जैसे ही गैस लीक की खबर आग की तरह फैली स्थानीय जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत एक्शन मोड में आ गईं। जिसके बाद सारण के उप-जिलाधिकारी (SDM) नितेश कुमार और क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी सूरज कुमार अपनी विशेष टीमों के साथ खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।

वहीं दमकल विभाग के अधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कोल्ड स्टोरेज के भीतर से अमोनिया गैस लीक हो रही थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन पाइपलाइन से हल्की गैस अब भी निकल रही है जिसे पूरी तरह ठीक करने के लिए तकनीकी इंजीनियर्स को बुलाया गया है।

 

 

लोगों को भेजा गया अस्पताल

गैस के प्रभाव के कारण जिन स्थानीय निवासियों को सांस लेने में तकलीफ या आंखों में जलन की शिकायत महसूस हुई उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत भर्ती कराया गया है। वहीं वातावरण में फैली अमोनिया गैस के असर को कम करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से लगातार पानी की बौछारें की जा रही हैं और हवा को साफ करने के लिए एयर प्यूरीफायर (Air Purifiers) की मदद ली जा रही है। हादसे के बाद जब प्रशासनिक टीम ने कोल्ड स्टोरेज की जांच की, तो प्रबंधन की एक बड़ी और गंभीर लापरवाही उजागर हुई।

एसडीएम नितेश कुमार का बड़ा बयान:

सारण के एसडीएम नितेश कुमार ने बताया, "हमें जैसे ही कोल्ड स्टोरेज के अंदर अमोनिया गैस लीक होने की जानकारी मिली, हमने तुरंत निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले पाइपलाइन की मुख्य सप्लाई (Main Supply) को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जांच के दौरान इस कोल्ड स्टोरेज के अंदर कोई भी आपातकालीन सुरक्षा उपकरण (Safety Equipment) नहीं पाया गया।"

प्रशासन ने इस लापरवाही को बेहद गंभीरता से लिया है। गैस रिसाव पूरी तरह बंद होने के बाद कोल्ड स्टोरेज के मालिकों के खिलाफ सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जनता की जान जोखिम में डालने के तहत कड़ा कानूनी एक्शन लिया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!